जोगिन्दरनगर के तहत रणा खड्ड में मिला व्यक्ति का शव
जोगिन्दरनगर: जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बीते 4 दिन पहले लापता हुए 55 साल के व्यक्ति का खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

हत्या व आत्महत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहन सिंह, निवासी मतकेहड़ द्राहल जोगिन्दरनगर के रूप में हुई है, जो 12 जून से अचानक घर से लापता हो गया था।
उसकी तलाश को लेकर परिजन दर-दर भटक रहे थे। परिजनों ने व्यक्ति के लापता होने की स्थानीय पुलिस में शिकायत दी थी।
शनिवार देर रात द्राहल पंचायत के रोपी गांव के साथ लगती रणा खड्ड में शव बरामद हुआ है। बस्सी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
