हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी का रेड अलर्ट ज़ारी

माचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की आशंका है। इससे बिजली, सड़क और संचार सुविधाएं ठप पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। इससे पूर्व मौसम विभाग ने रविवार को यलो अलर्ट की चेतावनी दी थी, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और हल्की बारिश हुई है।

रविवार को रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहुल की अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जबकि सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं।

19 फरवरी के लिए हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, निचले क्षेत्रों कुल्लू और मनाली में बादल छाए हुए हैं। चोटियों पर हिमपात शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है।

किसान व बागबान बारिश व बर्फबारी के इंतजार में है। बारिश और बर्फबारी होने से घाटी के किसानों व बागबानों को फायदा मिलेगा।

19 और 20 फरवरी के दौरान लाहुल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और ओले गिरने के साथ बर्फबारी की संभावना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *