टिकरू स्कूल के एनएसएस छात्र -छात्राओं ने की कुटिया परिसर की साफ़ -सफाई

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तहत सोमवार को टिकरू स्कूल के एनएसएस के छात्र छात्राओं ने बनौण बनगुफा के परिसर में साफ़ सफाई की।

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कुटिया परिसर में झाड़ियाँ काटी व परिसर को संवारा। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नवरातों के अंतिम दिन भजन कीर्तन में भी भाग लिया।

oplus_2

कुटिया में रह रहे महात्मा श्री महेश गिरी जी ने बच्चों के इस प्रयास को सराहा तथा सभी को अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल शर्मा,एनएसएस प्रभारी व गणित की प्रवक्ता डॉ पूर्णिमा,हिंदी प्रवक्ता अनीता शर्मा,एनएसएस के सह प्रभारी व राजनितिक शास्त्र के प्रवक्ता सुभाष चंद,अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मनोज कुमार,टीजीटी अजय कुमार व कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार उपस्थित थे।

अंत में महात्मा जी ने सभी का आभार जताया।

पढ़ें विस्तृत >>

बनगुफा बनौण : प्रकृति, शान्ति और अध्यात्म का संगम

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *