होम

करंट लगने से बैंक में कार्यरत युवती की मौत

जोगिन्दरनगर : ग्रामीण बैंक जोगिन्दरनगर में कार्यरत 26 वर्षीय युवती की बिजली का करंट लगने के कारण मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जोगिन्दरनगर ग्रामीण बैंक में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत थी. यह हादसा रविवार को बाथरूम  में पेश आया.

 

 

 

 

 

 

 

वहीं, ग्रामीण बैंक जोगिन्दरनगर के शाखा प्रबंधक सुनील सूद ने बैंक कर्मचारी की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है.उन्होंनें बताया कि युवती ने 22 जुलाई 2021 को ही बैंक में ज्वाइन किया था जो कि उनकी पहली ही ज्वाइनिंग  थी। उन्होंने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह ही इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

वहीं, थाना प्रभारी जोगिन्दरनगर प्रीतम सिंह जरयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम जोगिन्दर नगर सिविल अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *