होम

305 सैम्पलों में से 85 की रिपोर्ट नेगेटिव, 220 की रिपोर्ट का इन्तजार

हिमाचल में प्रदेश में शनिवार को 305 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इनमें से 85 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 220 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शनिवार को आइजीएमसी शिमला में 169, टांडा में 92 व सीआरआइ कसौली में 44 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। प्रदेश में अब कर्फ्यू में 3 की बजाय 4 घंटे ढील मिलेगी।अब लोग सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे।अन्य राज्यों में फंसे लोगों को घर वापस आने के लिए पास जारी किए जाएंगे।

कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

हिमाचल प्रदेश में अब कर्फ्यू में 3 की बजाय 4 घंटे ढील मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है। दुकानें खोले जानेे पर भी प्रदेश सरकार जल्द स्थिति स्पष्ट कर देगी।

कर सकेंगे मॉर्निंग वाक

मौजूदा समय में प्रदेश सरकार जिलों में अलग अलग समय पर तीन घंटे की ढील दे रही थी।  अब लोग सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे।

बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को ज़ारी होंगे पास

अन्य राज्यों में फंसे लोगों को घर वापस आने के लिए पास जारी किए जाएंगे।हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार को भी राहत की खबर आई है। दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

भोटा में हैं उपचाराधीन

दोनों मरीज हमीरपुर जिला के भोटा स्थित अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है दोनों मरीज ऊना जिला के रहने वाले हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने इसकी जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *