होम

अगर नौकरी चाहिए तो 16 जुलाई को आएँ मंडी

मंडी : आई.टी.आई. मंडी में 16 जुलाई को भारत की नामी कंपनी मनिका मोडुलस प्राइवेट लिमिटेड ऊना द्वारा कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह कंपनी उम्मीदवारों को प्लास्टिक प्रोसैस प्लांट में रोजगार प्रदान करेगी जिसमें पूरे प्रदेश के युवा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

18 से 35 वर्ष है आयु सीमा

कैंपस इंटरव्यू की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक रखी गई है। इंटरव्यू में कंपनी को इलैक्ट्रॉनिक्स, फिटर, इलैक्ट्रिशियन व पलंबर आदि की आवश्यकता है। इसमें कंपनी उम्मीदवारों को 9700 रुपए मासिक वेतन देगी।

16 जुलाई को हों हाज़िर

आई.टी.आई. के प्लसमैंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 16 जुलाई को सुबह 10 बजे अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर आई.टी.आई. मंडी में उपस्थित हो जाएँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *