जोगिन्दरनगर में मनियारी की दो दुकानों से लाखों के हार और नकदी चोरी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के मुख्य बस स्टैंड के समीप सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दो मनियारी दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़कर बड़ी मात्रा में नोटों के हार और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

व्यस्त क्षेत्र में हुई इस वारदात से स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने पठानकोट चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सडक़ पर स्थित ब्यास देव की मनियारी की दुकान तथा साथ लगती जोगिंद्रा मार्केट में संजीव कुमार की दुकान के ताले तोड़े। चोर दोनों दुकानों के भीतर दाखिल हुए और वहां रखे सामान में से नोटों के हार चोरी कर लिए।

दुकान मालिक ब्यास देव के अनुसार उनकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के नोटों के हार चोरी हुए हैं। इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखी करीब 40 से 45 हजार रुपए की नकदी भी चोर ले गए।

वहीं, संजीव कुमार की दुकान से करीब 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के नोटों के हार चोरी होने की जानकारी सामने आई है। सुबह दुकानदारों के दुकान पर पहुंचने पर उन्हें ताले टूटे हुए मिले, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जोगिन्दरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस दिशा से आए और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *