अगस्त में होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त माह में हो सकता है। इसके लिए तैयारियां भी आरंभ होने की सूचना है। 20 जुलाई को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है।

लिहाजा माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद मानसून सत्र की घोषणा संभव है। बहरहाल अब सबकी निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिक गई है। जानकारी के अनुसार नियमों के तहत विधानसभा की वर्ष में 35 बैठकें करने होती है।

इस वर्ष हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र दो चरणों में हुआ है और इस दौरान 16 बैठकें आयोजित की गई थी। विधानसभा के इतिहास में पहला मौका था, जब सत्र को दो चरणों में आयोजित किया गया।

उधर, अब विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी तैयारियां शुरू होने की खबर है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है और इसके उपरांत इसकी औपचारिक घोषणा भी संभव है।

चर्चा है कि इस मर्तबा मानसून सत्र लंबा चल सकता है। इसके पीछे की वजह विधानसभा की निर्धारित बैठकों की संख्या पूरी करना है। सरकार चाहती है कि सदन में अधिक से अधिक सरकारी कामकाज निपटाया जाए।

साथ ही विपक्ष को भी विभिन्न जनहित और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का पर्याप्त अवसर मिल सके। वहीं मुख्यमंत्री प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी संकेत दे चुके है।

ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान ही खाली चल रहे हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष और चीफ व्हिप के पदों को भरने की प्रक्रिया भी करवाई जाएगी।

अब सभी की निगाहें 20 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जिसमें मानसून सत्र की अवधि और तिथियों को अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *