उपभोक्ता अपने गाँव में ही प्राप्त करें रसोई गैस का सिलेंडर : राकेश कुमार

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर गैस एजेंसी के प्रभारी श्री राकेश कुमार का कहना है कि जोगिन्दरनगर क्षेत्र के गैस उपभोक्ता अपने गाँव में ही रसोई गैस प्राप्त करें। उन्होंनें जानकारी दी है कि शनिवार से गैस की आपूर्ति गाँव के अनुसार क्रमवार शुरू की गई है जिसके तहत शनिवार को द्रुब्बल क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति की गई।

उन्होंनें बताया कि इस बार रसोई गैस का रूट चार्ट ज़ारी नहीं हो सका है लेकिन क्रम के अनुसार जैसे पहले मिलती थी उसी के अनुसार अब उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिलना शुरू हो गई है।

उन्होंनें लोगों से आग्रह किया है कि उपभोक्ता रसोई गैस प्राप्त करने के लिए अब बाज़ार न आएं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंनें लोगों से आग्रह किया है कि सभी उपभोक्ता धैर्य बनाकर रखें। हर गाँव में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अत: अब रसोई गैस सुचारू रूप से जोगिन्दरनगर क्षेत्र के गाँव में मिलना शुरू हो गई है। उन्होंनें बताया कि अगर किसी ने ओटीपी ले लिए है तो वह अपने ही गाँव में उस ओटीपी के द्वारा रसोई गैस का सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। उन्हें कहीं दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *