लाहुल स्पीति में बादल फटने से बह गई 400 मीटर सड़क

लाहुल-स्पीति में बादल फटने से चोखंग-नैनगाहर सडक़ पर गवाड़ी के पास अचानक आई भयंकर बाढ़ से सडक़ बंद हो गई। मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।

उधर, सब्जियों से लदी कई गाडिय़ां भी सड़क बंद होने के कारण आगे नहीं जा पा रही हैं। इन दिनों क्षेत्र में सब्जियों का सीजन जोरों पर होने के चलते सडक़ बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अचानक आई बाढ़ से पानी ने खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। डीडीएम से के अनुसार बाढ़ से चोखंग-नैनगाहर संपर्क सडक़ को भारी नुकसान पहुंचा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर शाम को चोखंग में गौरी नाला में बादल फटने के कारण सडक़ का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया।

चोखंग-नैनगाहर लिंक रोड किलोमीटर 12/400 से 12/800 के बीच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी सडक़ बहाल करने में जुटे हुए हैं।

मूरिंग पंचायत प्रधान संदीप पुजारा ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सडक़ को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की।

सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

प्रदेश में भारी वर्षा के बीच अब जल्द लोगों को मानसून की वर्षा से राहत मिलेगी। प्रदेश में 21 अगस्त के बाद मानसून की रफतार ढ़ीली पडऩे वाली है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 21 से लेकर 24 अगस्त तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि विभाग ने 19, 20 और 21 अगस्त के लिए कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

19 अगस्त को सात जिलों हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 20 अगस्त को राज्य के चार जिलों में भारी वर्षा यलो अलर्ट जारी किया है। 20 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में अलर्ट है।

21 अगस्त के लिए कांगड़ा व मंडी जिले में कुछ भागों के लिए यलो अलर्ट है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *