जोगिन्दरनगर कालेज में भूगोल जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

जोगिन्दरनगर : राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, जोगिन्दरनगर में सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में भूगोल जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में भूगोल विषय के महत्त्व तथा प्राकृतिक पर्यावरण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के संरक्षण के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार सिंह, सहायक आचार्य ममता देवी तथा भूगोल विभाग के विद्यार्थियों के सहयोग से एल.ई.डी. स्क्रीन पर ‘हिमालय : विश्व की सबसे युवा पर्वत श्रृंखला’ विषय पर आधारित एक ज्ञानवर्धक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया।

इसके माध्यम से विद्यार्थियों को हिमालय की उत्पत्ति, भूगर्भीय संरचना तथा उसकी विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं की जानकारी दी गई।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भौगोलिक ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *