हिमाचल में रोजगार को लेकर बड़ा फैसला

शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्र नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयोंए डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 561 पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत परफ्यूजनिस्ट के मासिक मानदेय को 25000 से बढ़ाकर 45000 रुपए करने का निर्णय लिया।

आईजीएमसी शिमला, टीएमसी कांगड़ा तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयए नेरचौक मंडी में डिपार्टमेंट जेरियाट्रिक मेडिसिन स्थापित करने तथा इसके लिए आवश्यक पदों एवं सीनियर रेजिडेंट के पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के सिविल अस्पताल नूरपुर में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल विंग के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की।

बसें खरीदने को मंजूरी

हमीरपुर बस स्टैंड से राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय, जोलसप्पड़ तथा आईजीएमसी शिमला की नई ओपीडी से अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाणा मार्गों पर बसें चलाने के लिए 10 से अधिक सीटों वाली इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर 50 प्रतिशत तथा डीजल बसों की खरीद पर 40 प्रतिशत सबसिडी प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भी मंजूर

बैठक में डा. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ तथा एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा ऑनलाइन के स्थान पर ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करने की मंजूरी प्रदान की। ग्रामीण विकास विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 20 पद भरने का निर्णय लिया गया।

स्टेनाग्राफर -जेओए आईटी के पद भी भरे जाएंगे

प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 15 पद सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की गई। कांगड़ा की पुलिस चौकी बड़ोह को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने तथा इसके लिए आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए नई पुलिस चौकी खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई। कोषागार, लेखा एवं लॉटरी विभाग में जेओए आईटी के चार तथा मल्टी टास्क वर्कर का एक पद भरने का निर्णय लिया गया।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित चार प्रतिशत आरक्षण कोटे के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के तीन पद भरने का निर्णय लिया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *