प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक प्रकाश राणा के समक्ष रखीं मांगें

जोगिन्दरनगर :  प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान गोलवां में मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई। विधायक प्रकाश राणा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान इन मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया जाएगा।

विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्राथमिक विद्यालयों से ही बच्चों के भविष्य की नींव तैयार होती है।

ऐसे में शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी जायज मांगों और समस्याओं का समाधान करना भी आवश्यक है।

उन्होंनें प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के हितों से जुड़े इन विषयों को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *