टिकरू स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री जीवन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने मुख्य अतिथि को भेंट किया कोलाज
प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने मुख्य अतिथि को भेंट किया कोलाज

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने मुख्य अतिथि का समस्त स्टाफ व बच्चों सहित स्कूल के गेट के पास स्वागत किया। उन्होंनें मुख्य अतिथि को कोलाज देकर सम्मानित किया। उन्हें शाल व टोपी भी पहनाई गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम से हुई और उसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया गया.

प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र श्री सुभाष और इतिहास की प्रवक्ता बवीता ने बेहतर ढंग से स्टेज संभाला।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों का नृत्य,नाटक,पहाड़ी नाटी,पंजाबी गिद्धा आदि ने सभी को भाव विभोर कर दिया.

सबसे पहले स्कूल की प्रधानाचार्या ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व विद्यालय की समस्त गतिविधियों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।

उन्होंनें मुख्य अतिथि से परीक्षा भवन बनाने के लिए सहयोग की मांग की। स्कूल के एसएमसी प्रधान श्री पंजाब सिंह ने भी भाषण के माध्यम से मुख्य अतिथि का पधारने पर धन्यवाद किया।

वंदना प्रस्तुत करने से पहले तैयार नौवीं कक्षा की छात्राएं

टिकरू ग्राम पंचायत के प्रधान श्री अनिल कुमार ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया व अपने भाषण के माध्यम से स्कूल से सम्बंधित और कुछ मांगे भी रखी। इस अवसर पर कई महिला मंडल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के विभिन्न क्लबों के सदस्य छात्रों और होनहारों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टिकरू पंचायत के उप प्रधान सुरेश कुमार,विभिन्न विभागों के अधिकारी व कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर शहीद प्रताप सिंह (जिनके नाम पर स्कूल का नाम रखा गया है ) के परिवार को भी सम्मानित किया गया तथा जमीन दान कर्ताओं के साथ -साथ स्कूल की छत निर्माण करने वाले सहयोगियों तथा अन्य मेहमानों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में जीवन ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सभी कार्य धीरे धीरे निपटाए जाएंगे तथा उनके लिए धन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंनें बताया कि शौचालयों के लिए जल्द ही धन की व्यवस्था की जाएगी उधर परीक्षा भवन तैयार करने के लिए भी उन्होंनें जरूरी औपचारिकता पूरी बात करने की बात कही।

इस अवसर पर सभी के लिए धाम का भी आयोजन किया गया था. समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी (आर्ट्स) व मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *