5 वर्षों से अधूरा है मच्छयाल में पैदल चलने वाला पुल

जोगिन्दरनगर :  जोगिन्दरनगर से आठ किलोमीटर दूर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में शनि मंदिर के समीप रणा खड्ड पर बन रहा पैदल चलने वाला पुल 5 वर्षों बाद भी अधूरा है।

पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा ने इसके निर्माण के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपए जारी किए थे, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ मच्छयाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुल पर अब तक करीब 52 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य पूरा करने के लिए छह लाख 50 हजार रुपए की अतिरिक्त जरूरत है।

बजट उपलब्ध न होने से निर्माण कार्य लटका हुआ है। मच्छयाल में भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का प्राचीन मंदिर, शनि मंदिर, श्रीराम मंदिर, कबीर मंदिर और हनुमान मंदिर स्थित हैं।

यहां प्राकृतिक झील में मछलियों को आटा खिलाने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनि मंदिर कमेटी के प्रधान करमचंद, सचिव चेतराम, छतर पंचायत प्रधान राहुल लखनपाल और बीडीसी सदस्य चलहारग-बल्ह राहुल चौधरी ने कहा कि कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा ने मच्छयाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सपना देखा था।

ऐसे में 5 वर्षों बाद भी पुल का अधूरा रहना चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से शेष राशि जारी कर पुल का निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग की है। उन्होंने पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग लगाने की भी मांग उठाई है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में होती है मच्छलियों की पूजा

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *