अंशुल धीमान का नया पहाड़ी गीत ‘तेरा मेरा प्यार ओ भलिए’ हुआ रिलीज
जोगिन्दरनगर : हिमाचली पहाड़ी संगीत जगत में एक और खूबसूरत गीत जुड़ गया है। गायक एवं गीतकार अंशुल धीमान का नया पहाड़ी गीत ‘तेरा मेरा प्यार ओ भलिये, सता जुगां ते पुराना’ रिलीज हो गया है। प्यार और खूबसूरत एहसासों से सजे इस गीत को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह है।
अंशुल धीमान ने इस गीत को न केवल अपनी कलम से सजाया है, बल्कि अपनी आवाज भी दी है। गीत का संगीत एवं वीडियोग्राफी तिलक साहिल ने की है, जबकि रिया और सचिन ने सह-कलाकार के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। गीत की पूरी टीम ने इसे आकर्षक बनाने के लिए प्रयास किए हैं।
इससे पहले अंशुल धीमान का ‘जोगिन्दरनगर शहरा लगे मेले’ गीत खूब लोकप्रिय हुआ था। इस गीत के माध्यम से उन्होंने पहाड़ी संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। अब उनके नए गीत से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
नए गीत की रिलीज पर अंशुल धीमान को बधाई देते हुए संगीत प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि यह गीत भी श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाएगा और हिमाचली पहाड़ी संगीत की लोकप्रियता को आगे बढ़ाएगा।
देखें वीडियो >>
https://youtu.be/iV7o3A8ictw
