कांगड़ा की बेटी प्रियांशी राजपूत बनी मिस हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की बेटी प्रियांशी राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में प्रियांशी ने मिस हिमाचल का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है, साथ ही वह मिस इंडिया थर्ड रनर-अप भी चुनी गई हैं।

यह ग्रैंड फिनाले राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित प्रतिष्ठित होटल रेडिसन ब्लू में 2 से 4 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 और एके पेजेंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से आई सुंदरियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कई चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरना पड़ा। इनमें इंट्रोडक्शन राऊंड, रैंप वॉक, टैलेंट राऊंड और प्रश्नोत्तर (क्यू एंड ए) राऊंड शामिल थे। इन सभी चरणों में कांगड़ा जिले के चढ़ियार की रहने वाली प्रियांशी राजपूत ने शानदार आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया, जिसके दम पर उन्होंने मिस हिमाचल और मिस इंडिया थर्ड रनर-अप का ताज हासिल किया।

इस राष्ट्रीय आयोजन के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर और प्रसिद्ध अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक (की भूमिका निभाई। इन दोनों बॉलीवुड हस्तियों ने विजेताओं की घोषणा की और प्रियांशी राजपूत सहित अन्य विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायकों ने विजेताओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *