आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए 24 अक्तूबर तक करें आवेदन

जोगिन्दरनगर : बाल विकास परियोजना अधिकारी, चौंतड़ा बालम राम वर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तहत एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सात आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद योरा-1 तथा सहायिका के पद गाहरा, मटरू, योरा-2, डोहग, द्राहल-1, भ्राँ और जटेहड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। गाहरा के पद के लिए पूरी पंचायत से आवेदन आमंत्रित हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 24 अक्तूबर, 2026 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, चौंतड़ा स्थित जोगिन्दरनगर कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

योरा-1, गाहरा, मटरू व योरा-2 के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर तथा डोहग, द्राहल-1, भ्राँ और जटेहड़ के लिए 30 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय जोगिन्दरनगर में होंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 तथा वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होने के साथ संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की निवासी होनी चाहिए।

आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ चौंतड़ा कार्यालय, मिनी सचिवालय जोगिन्दरनगर में संपर्क किया जा सकता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *