अंडर-14 खंड चौंतड़ा प्रथम की बालक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
जोगिन्दरनगर : खंड चौंतड़ा प्रथम के अंतर्गत 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों की 3 दिवसीय बालक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुब्बल में हुआ।
इस खेल -कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ लेख राज शर्मा ने किया। स्कूल की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अपनी ओर से 21 हजार रुपये की नकद सहायता राशि भी भेंट की।
पीटीआई श्री बहादुर सिंह ने बताया कि इस खेल -कूद प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के लगभग 170 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होनें बताया कि वीरवार को वॉलीबॉल,कबड्डी और बैडमिन्टन के मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हस्तरेखा विशेषज्ञ लेख राज शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अपनी ओर से 21 हजार रुपये की नकद सहायता राशि भी भेंट की।
