होम

रावमापा कुठेहड़ा को गोद लेंगे तहसीलदार जोगिन्दरनगर

जोगिन्दरनगर :- उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को उत्साह व हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जोगिन्दरनगर तहसील के तहसीलदार रजत सेठी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मेधावियों को सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि

सर्वप्रथम मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता ठाकुर ने मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानाचार्या सरिता ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये !

मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पुस्कृत कर सम्मानित किया।

मुख्यअतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की व खेलों में जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी ।

साथ ही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तहसीलदार रजत सेठी ने विद्यालय को गोद लेने की बात कही , जिससे उपस्थित सभी लोगों में ख़ुशी की लहर उठी।

सभी लोगों ने आशा व्यक्त की कि इस सराहनीय पहल से विद्यालय को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और छात्रों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जा सकेंगी !

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य , विद्यालय स्टाफ सहित समस्त अभिभावक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *