जोगिन्दरनगर में कांग्रेस के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी कंगना ने दिया जवाब

जोगिन्दरनगर :मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने आरोप लगाया कि भारत देश आज भी कांग्रेस द्वारा दी गई पीड़ा से पीडि़त है। कंगना शनिवार को जोगिन्दरनगर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी।

जोगिन्दरनगर के अंगना में कंगना

कंगना ने कहा

जोगिन्दरनगर में अनुसूचित जाति मोर्चा के एक सम्मेलन में जनसमूह को सबोधित करते हुए कंगना रणौत ने कहा कि कि उन्हें आपदा त्रासदी में कहां रही की बात करने वाले जवाब दें कि केंद्र से आपदा राहत के लिए मिले 18 सौ करोड़ रुपए कहां गए।

प्रदेश में थमा विकास

क्योंकि यह पैसा कांग्रेस नेताओं ने मिलकर हड़प लिया। केंद्र से मिली मदद हड़प कर भी प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं का पेट नहीं भरा जो केंद्र द्वारा आपदा राहत के तौर पर कुछ न मिलने का रोना रो रहे हैं। कंगना ने कहा कि आज देश तो पूरी रफ्तार से विकास की राह पर चल रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार थम कर रह गई है।

कर्ज लेकर चल रही सरकार

उन्होंने कहा कि आज बार-बार कर्ज लेकर सरकार को चलाया तो जा रहा है। लेकिन यह सरकार अब कुछ दिन की ही मेहमान है।

इन्होनें भी किया संबोधित

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल तथा मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय सकलानी ने भी संबोधित किया।

यहाँ हुआ कंगना का स्वागत

इससे पूर्व कंगना का जोगिन्दरनगर क्षेत्र के सीमा घटासनी सहित गुम्मा व हरबाग में भी स्वागत किया गया। कंगना ने जोगिंद्रनगर शहर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

चौंतड़ा में किया रोड़ शो

उन्होंने क्षेत्र के चौंतड़ा में रोड शो किया और गोलवां में भी जनसभा को संबोधित किया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *