होम

कीरतपुर-नेरचौक एनएच फोरलेन का जल्द पूरा होगा कार्य, जारी हुई 1455.73 करोड़ की राशि

शिमला : केंद्र सरकार ने कीरतपुर -नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेनिंग के लिए 1455.73 करोड़ के टेंडर करने की स्वीकृति दी. प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने कीरतपुर से नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेनिंग के शेष कार्य के लिए धनराशि जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्य बहुत जल्द पूरा होगा जिससे प्रदेश के लोगों को सुविधा मिलेगी.

नितिन गडकरी के पास उठाया था मुद्दा

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि उन्होंनें कीरतपुर -नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेनिंग के लिए केन्द्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पास इस मामले को उठाया था और यह निर्णय उसी का परिणाम है.

शुक्रवार को हुआ टेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम ) पर सुंदरनगर बाईपास को छोड़कर एनएच 21 ग्रीन फील्ड एलाइनमेंट के कीरतपुर से नेरचौक की चार लेन के शेष कार्य के लिए 1455.73 करोड़ रुपए के टेंडर को स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंनें कहा की राष्ट्रीय निर्माण प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम ) पर शुक्रवार को इस  सड़क के शेष कार्य के लिए टेंडर दिया है और जो कम्पनी इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करेगी वह 15 साल तक इस सड़क की देखभाल भी करेगी. उन्होंनें कहा की 29 किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है.

बोली के माध्यम से मिलेगा कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 के विकास,रखरखाव और प्रबंधन का जिम्मा एनएचएआई को सौंपा था.प्राधिकरण ने कीरतपुर से नेरचौक के फोरलेन के लिए बनावट,निर्माण,संचालन,हस्तांतरण के आधार पर कार्य करने का जिम्मा उठाया है. इसके लिए एक निजी संस्था के चयन के लिए बोली प्रक्रिया कराने का फैसला लिया है जिसके माध्यम से इस परियोजना का कार्य दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *