होम

जोगिन्दरनगर में रामलीला और नवरात्रों की धूम

जोगिन्दरनगर : नवरात्रों के उपलक्ष में समस्त जोगिन्दरनगर उपमंडल में माँ भगवती के नौ रूपों की पूजा धूमधाम से की जा रही है. भक्तजन मंदिरों में पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं वहीँ रात्रि के समय लोग रामलीला के सुन्दर मंचन का भी आनन्द ले रहे हैं.

क्षेत्र के मंदिरों में है रौनक

क्षेत्र के माता चतुर्भुजा मंदिर, साईं मार्किट जोगिन्दरनगर, बंडेरी मंदिर, माँ जालपा मंदिर और माँ सुरगनी और मंगरौली सहित क्षेत्र के समस्त मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी है. हर रोज भक्त पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद ले रहे हैं वहीँ कई मंदिरों में हवन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है.

 

साईं मार्किट में हो रहा भगवती जागरण

जोगिन्दरनगर की साईं मार्किट में भी माँ भगवती जागरण का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा है. प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा माँ भगवती की पूजा अर्चना के साथ ही जागरण द्वारा गुणगान किया जा रहा है.

रामलीला का हो रहा बखूबी मंचन

वहीँ जोगिन्दरनगर और श्री राम कला मंच खुद्दर में भी श्री राम लीला का बखूबी मंचन किया जा रहा है. कुल मिलाकर समूचे उपमंडल में रामलीला और माँ भगवती पूजन की धूम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *