होम

टिकरू में मनाया गया खेल दिवस

जोगिन्दरनगर : हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर टिकरू में बुधवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया. खेल दिवस में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. नीम्बू खेल, पुस्तक खेल, लंगड़ी दौड़, कपड़े पहन प्रतियोगिता, 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, म्यूजिक चेयर,कब्बड्डी आदि प्रतियोगितायें करवाई गईं.

शिशु वर्ग की कबड्डी में शिवाजी सदन ने लक्ष्मी बाई सदन को हराया जबकि बाल वर्ग में मीराबाई सदन ने अहिल्याबाई सदन को हराया. खेल प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्थानीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर गौरव शर्मा ने की. अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल के प्रति भावना जागृत होती है जोकि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *