अयोध्या में 30 लाख दीयों से बनेगा नया रिकॉर्ड

अयोध्या एक बार फिर आस्था, भक्ति और भव्यता के सबसे बड़े उत्सव की गवाह बनने जा रही है। दीपोत्सव के दसवें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने के लिए रामनगरी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस बार राम की पैड़ी समेत सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। वहीं, दो हजार 151 वेदाचार्य और अर्चक एक साथ सरयू तट पर महाआरती करेंगे।

दीपोत्सव-2026 के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

इस बार दीपोत्सव में परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आसमान में दो हजार 100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत करेंगे।

इनमें वीर मुद्रा में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, रावण वध, पुष्पक विमान और राम दरबार जैसी आकृतियां दिखाई देंगी। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास और हनुमान के विभिन्न स्वरूप भी आसमान में उकेरे जाएंगे।

दीपोत्सव की तैयारियों में एक खास बात गंगा-जमुनी तहजीब की भी है। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों को तैयार करने में मुस्लिम कारीगर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *