होम

हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई तक कई भागों में फिर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 जुलाई तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट में प्रदेश के कई स्थानों पर 26 से 30 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 26, 30 और 31 जुलाई 2025 को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 27, 28 और 29 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा 26 से 31 जुलाई 2025 तक अलग-अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई स्थानों जैसे सुंदरनगर, पोंटा साहिब, पंडोह, शिमला, सोलन, कुफरी, राजगढ़ आदि स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान पोंटा साहिब में 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केलोंग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शिमला में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुंदर नगर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, भूंतर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस,

ऊना में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, नाहन में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, सोलन में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस,

मनाली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और

मंडी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून में 20 जून से लेकर 25 जुलाई तक बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और फ्लैश फ्लड एवं सडक़ हादसों में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है। 34 लोग अब भी लापता हैं जबकि 252 लोग घायल हुए हैं।

प्रदेश को अब तक इस आपदा में 1436.89 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। शुक्रवार शाम 6 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में एक एनएच और 221 सडकें आवाजाही के लिए बंद हैं।

इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। 36 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं, जबकि 152 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *