होम

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए जोगिन्दरनगर में होंगे साक्षात्कार

जोगिन्दरनगर : एसआईएस सिक्योरिटी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों को भरा जाना है। जिनके लिए आगामी 28 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दरनगर में साक्षात्कार निर्धारित किया गया है।

साक्षात्कार प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिया जाएगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के इन रिक्त पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे।

जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या इससे अधिक तथा सीमा 21 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। साथ ही आवेदक की लंबाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक तथा भार 54 से 95 किलोग्राम के मध्य होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत व्यक्ति साक्षात्कार में भाग ले सकता है। चयनित होने वाले आवेदकों को प्रतिमाह 13 हजार से 15 हजार रुपये की दर से वेतन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पेंशन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ , ईएसआई इंश्योरेंस इत्यादि लाभ भी दिये जाएंगे। इच्छुक आवेदक सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ , रोजगार पहचान पत्र सहित निर्धारित तिथि स्थान व समय के अनुसार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *