होम

जोगिंदरनगर बाजार में पांच दुकानों के टूटे ताले

जोगिन्दरनगर : बुधवार देर रात जोगिंदरनगर बाजार में दुकानों के अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताले तोड़े जाने की घटना पेश आई है। जानकारी के अनुसार जोगिंदर नगर बाजार में पांच व्यापारियों की दुकानों के ताले देर रात तोड़े गए हैं,जिनमें से एक मोबाइल की दुकान से 5400 की नकदी व हेड फोन गायब हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

वहीं बाकी दुकानों के ताले तोड़े तो गए हैं पर वहां किसी प्रकार की कोई चोरी अभी तक दर्ज नहीं की गई है।
शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के द्वारा जोगिंदर नगर थाने में जाकर एसपी मंडी व पुलिस से ये अपील की गई है कि बाजार में गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई चोरी की घटना पेश न आए
चोरी की घटना में पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *