होम

पहली बारिश के बाद धान रोपाई में व्यस्त हुए किसान

जोगिन्दरनगर : बीती रात जोगिन्दरनगर और इसके आस -पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भारी गर्मी से राहत मिली है. यह बारिश किसानों के लिए भी ख़ुशी लाया है. किसानों  ने सोमवार सुबह ही खेतों का रुख कर लिया और धान रोपाई के चलते देर शाम तक खेतों में व्यस्त रहे.

यह बारिश धान के साथ -साथ मक्की,अदरक,चरी आदि फसलों के लिए भी लाभदायक है. बारिश से कई स्थानों में भूस्खलन होने से नुक्सान भी हुआ है. बारिश होने से सोमवार दिनभर मौसम सुहावना बना रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *