शिमलाहोम

गुड़िया गैंगरेप मर्डर: संतरी ने कहा, पहले से लिखे बयान पर हस्ताक्षर करवाए!

कोटखाई गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड और लॉकअप हत्याकांड मामले की जांच के दौरान कोटखाई थाने में तैनात रहे संतरी ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

संतरी दिनेश शर्मा ने सीबीआई को बयान दिया है कि राजू ने लॉकअप में सूरज को उसके सामने नहीं मारा। ये संतरी उस रात लॉकअप में बंद राजू और सूरज की रखवाली के लिए तैनात था।

हिंदी दैनिक अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार, संतरी ने सीबीआई को बताया कि मुंशी से चाबी लेकर थाना प्रभारी आरोपी सूरज को लॉकअप से बाहर ले गया था। उसके बाद जब तक वह ड्यूटी में तैनात रहा राजू लॉकअप में अकेला ही था। सूरज को कब वापस लाया गया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। तब तक उसकी ड्यूटी खत्म हो गई थी।

पहले से लिखे बयान पर हस्ताक्षर करवाए

सूत्रों ने बताया कि जब संतरी से यह पूछा गया कि उसने पुलिस को अलग बयान क्यों दिया है? इसके जवाब में उसने कहा कि पहले से ही लिखे बयान पर उसके हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

[td_block_ad_box spot_id=”custom_ad_3″]

बताते चलें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज के शव पर बेल्ट व डंडे के निशान पाए बताए गए थे। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट की गई थी। छह जुलाई को गुडि़या का शव दांदी जंगल में मिला था।

[td_block_ad_box spot_id=”custom_ad_3″]

शिमला पुलिस ने पब्लिक के आक्रोश से दबाव में आकर 13 जुलाई को ही गुत्थी सुलझाने का दावा किया। 18 जुलाई की रात को छह में से एक आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या हो गई।

[td_block_ad_box spot_id=”custom_ad_3″]

शिमला पुलिस ने सूरज की हत्या का इलजाम गुडि़या मामले के मुख्य आरोपी राजू पर लगाया। पहले संतरी का बयान पुलिस की कहानी में सहयोग कर रहा था और अब सीबीआई के सामने उसने चौंकाने वाला बयान दिया है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से सीबीआई कड़ी पूछताछ कर रही है।

संतरी दिनेश शर्मा को सीबीआई लॉकअप हत्याकांड मामले में सरकारी गवाह बना रही है। संतरी तनाव में है। उसके परिजनों ने जान को खतरा बताते हुए कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

[td_block_ad_box spot_id=”custom_ad_3″]

एक परिजन ने बताया कि सुरक्षा देने की यह मांग पुलिस अधीक्षक शिमला के कार्यालय में भी की जा चुकी है। वर्तमान में यह संतरी अन्य पुलिसकर्मियों की तरह लाइन हाजिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *