होम

सीएम की जन आभार रैली में आइपीएस साजू राम राणा का हृदय गति रुकने से निधन

धर्मशाला के पुलिस ग्राऊंड में आयोजित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के दौरान आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। साजू राम राणा मौजूदा समय में जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनआभार रैली के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिस पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आईपीएस एसआर राणा इससे पहले किन्नौर और बिलासपुर में भी बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सीएम सुक्खू ने जताया दुख

आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “आज धर्मशाला में आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की हृदय गति रुक जाने के कारण हुए निधन से व्यथित हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”

PunjabKesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *