होम

एसपी मंडी समेत 73 कोरोना पॉजिटिव, 3 की मौत

मंडी जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी की एसपी भी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के चलते नेरचौक मेडिकल कालेज मे तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें से दो की मौत रविवार देर रात को हुई है, जबकि एक ने सोमवार की सुबह दम तोड़ा है। बता दें कि नेरचौक मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण से मरने का सिलसिला जारी है।

रविवार रात्रि को नेरचौक मेडिकल कालेज मे थर्ड बटालियन से एक कोरोना संक्रमित जवान की भी मौत हुई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा नए मामलों में  चच्योट क्षेत्र के कोट नांडी, नौग्रौंव, मसोग, मंसा, पुलिस थाना गोहर, सिविल हौस्पिटल गोहर मे कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

वहीं सैंज क्षेत्र मे ग्यारह, डोगरी मे आठ, कासन स्यांज मे तीन और बगस्याड मे भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। एसपी मंडी ऑफिस, सुंदरनगर मे चतरोखड़ी और महादेव क्षेत्र मे कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *