होम

नवरातों के अवसर पर हो रहा माँ की महिमा का गुणगान

जोगिन्दरनगर : माँ भगवती की उपासना का पर्व नवराते समस्त जोगिन्दरनगर उपमंडल में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है. उपमंडल के सभी मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

सजे हैं माँ के दरबार

उपमंडल के तहत माँ सिमसा मंदिर,माँ चतुर्भुजा,माँ बंडेरी, माँ जालपा,माँ भभौरी,माँ गढ़वाली,माँ आशापुरी,माँ सुरगनी  सहित सभी मंदिर सज चुके हैं. भक्तजन पूजा अर्चना के साथ माँ की विधिवत पूजा अर्चना कर रहे हैं.

जगरातों से गूँज रहे मंदिर

नवरातों के अवसर पर माँ के मंदिर जगरातों से गूँज रहे हैं. रात को क्षेत्रीय और बाहरी भजन मंडलियाँ भजन गाकर माँ की महिमा का गुणगान कर रही हैं. वहीँ श्रद्धालु भारी संख्या में जगरातों में भाग ले रहे हैं.

हवन कार्यक्रम में भाग ले रहे श्रद्धालु

इस अवसर पर श्रद्धालु विधिवत पूजा अर्चना के साथ -साथ हवन कार्यक्रम में भी भाग ले रहे हैं. दिन भर मन्त्रों से मंदिर गूँज रहे हैं तथा भक्तजन बढ़ चढ़ कर इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *