होम

भूतेश्वर महादेव मंदिर मोहनघाटी में 24 फरवरी को होगा भंडारा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मोहनघाटी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 24 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ब्रह्मलीन महंत श्री वेदानन्द सरस्वती जी के 13वें वार्षिक निर्वाण दिवस के उपलक्ष में हो रहा है।

ब्रह्मलीन महात्मा श्री वेदानन्द सरस्वती जी

कुटिया में रह रहे वर्तमान महात्मा महंत श्री बलदेवानन्द सरस्वती जी ने बताया कि वीरवार दिनांक 23 फरवरी को अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। दिनांक 24 फरवरी को हवन यज्ञ का आयोजन होगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मोहनघाटी की स्थानीय जनता एवम कुटिया के भक्तजनों ने समस्त संत महात्माओं तथा भक्तजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और अपना सहयोग देकर पुण्य के भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *