होम

रघुनाथ चुने गए राजकीय अध्यापक संघ द्रंग खंड -1 के अध्यक्ष

जोगिन्दरनगर : शनिवार को जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुद्दर में राजकीय अध्यापक संघ जिला मंडी, खंड द्रंग-1 के चुनाव हुए.

खंड चुनाव अधिकारी लालमन यादव और सहायक खंड चुनाव अधिकारी प्रकाश शर्मा की देखरख में सम्पन्न हुए. सर्वसम्मति से श्री रघुनाथ प्रवक्ता कामर्स को अध्यक्ष,  मनोज ठाकुर प्रवक्ता अंग्रेजी को उपाध्यक्ष,बेली राम टीजीटी नॉन मेडिकल को महासचिव तथा श्री श्याम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना  गया.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंडी के वित् सचिव श्री राजकुमार प्रवक्ता इतिहास ने  की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *