होम

कार की टक्कर से बच्ची की मौत, एक गंभीर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत ढेलू गाँव में बुधवार देर शाम को एक कार की टक्कर से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है.

घायल बच्ची को अस्पताल ले जाते लोग

जानकारी के अनुसार ढेलू निवासी जसविंदर की दो बेटियां सावनी आठ वर्ष और वंशिका छह वर्ष घर के करीब ही दुकान से कुछ सामान लेने गईं और दुकान से सामान लेकर जैसे ही निकलीं तो जोगिन्दरनगर की और से जा रही कार की चपेट में आ गईं।

दोनों बच्चों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर लाया गया जहां सावनी को मृत घोषित किया गया. घायल वंशिका को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज के लिए रैफर किया गया। बच्चियों का पिता चालक का कार्य करता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। जोगिन्दरनगर अस्पताल के एमएस डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया सावनी के सिर पर गहरी चोट लगी थी।

उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। छोटी बहन को गंभीर चोटें आई हैं। उसे टांडा रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *