विदेशी वैज्ञानिकों के लिए भी राज है ये गुफा

सोलन: हिमाचल के सोलन जिले में एक ऐसी रहस्यमयी गुफा है, जिसे अनंत गुफा के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह गुफा कितने बड़े क्षेत्र में फैली है इसका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है। लोकल लोगों की माने तो इस गुफा में भगवान शिव का परिवार रहता है। सावन के महीने में लोग यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर करवाए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक गुफा के नीचे बहुत बड़ी झील है।

cave-7

गुफा के अंदर हैं अजीबोगरीब चीजें
इस गुफा से संबंधित कई प्रकार की दंत कथाएं प्रचलित हैं। इस गुफा के अंदर जाते ही अजीबोगरीब चीजें दिखने लगती हैं। अनेक प्रकार की आकृतियां, जिसमें देवी-देवताओं के अलावा शेषनाग मुख्य रूप से शामिल हैं।

cave-8

इस गुफा में गुम हुए थे 2 साधु 
सानन गांव की एक बजुर्ग महिला मनभरू का कहना हैं कि बहुत साल पहले इस गुफा का धार्मिक महत्व जानने के लिए 3 साधु अंदर दाखिल हुए थे। इन 3 साधुओं में से एक साधु बनिया देवी गांव में जाकर निकला था, जबकि दो साधु गुफा में ही गुम हो गए थे। जो साधु बचकर निकला था तो उसने बताया कि गुफा के अंदर बहुत बड़ी झील है और वह झील के किनारे से होता हुआ बनिया देवी गांव पहुंचा था। बता दें कि अर्की के हेमंत भार्गव ने इस गुफा के बारे में काफी खोज की है।

वह इस गुफा में करीब एक किलोमीटर दूर तक जाकर आए हैं। गुफा में कई छोटे-छोटे शिवलिंग भी हैं, इसलिए लोगों की धार्मिक आस्थाएं भी गुफा से जुड़ी हैं। यह गुफआ अंदर से काफी संकरी होगी, लेकिन जब अंदर जाते हैं तो गुफा अचानक से फैल जाती है। इतना ही नहीं करीब 40 साल पहले इस गुफा का रहस्य जाने के लिए विदेशी वैज्ञानिक की टीम भी यहां आई थी। इस टीम ने स्थानीय निवासी दिवाकर को उस समय गाइड के रूप में चुना था। यह टीम यहां के मिट्टी के नमूने भी अपने साथ ले गए थे। विदेशियों की इस टीम ने भी गुफा अंदर एक झील होने का शक जताया था।

स्रोत : पंजाब केसरी

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।