चंडीगढ़ से भुंतर के लिए हवाई सेवाएं हुईं शुरू

हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए एक खुशखबरी है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली के लिए चंडीगढ़ से भुंतर तक की हवाई सेवाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। हवाई सेवाएं शुरू होने से कुल्लू मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. भुंतर से चंडीगढ़ हवाई सेवा का किराया मात्र 4,000 रुपए है।

जयंत सिन्हा ने किया शुभारम्भ

केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री जयंत सिन्हा ने वीरवार 5 अक्तूबर को 11:30 बजे के करीब भुंतर-चंडीगढ़-भुंतर हवाई उड़ान का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सांसद राम स्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे।

 

कुल्लू मनाली पर्यटन को लगे पंख

बताया जाता है कि भुंतर-चंडीगढ़ के बीच शुरू हुई एयर इंडिया की 72 सीटर नई हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगे हैं। भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा का किराया मात्र 4,000 रुपए है। उधर, विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा का आभार जताया।

यह है उड़ान का शैड्यूल

एयर इंडिया की 72 सीटर भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा के शैड्यूल के मुताबिक पहली फ्लाइट सुबह 6.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी जोकि प्रात: 8.05 पर भुंतर पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट 8.35 पर भुंतर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी तथा 9.20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद 9.50 पर चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगा जो 10.35 पर कुल्लू लैंड होगा। तीसरी फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.05 पर होगी जो 12.25 पर दिल्ली पहुंचेगी।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।