गुम्मा में आल्टो खाई में गिरी, 2 की मौत

बुधवार शाम को जोगिन्दर से 10 किलोमीटर दूर गुम्मा के खानी नाला के समीप बारात की गाडी के खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गयी और 4 घायल हो गये. बारात कुराटी (द्रुब्बल) से साहल (पधर) जा रही थी.  हादसे में चाची व भतीजे की मौत हो गई  जबकि, परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हुए हैं। आल्टो में दूल्हे के नजदीकी रिश्ते-दार सवार थे.

दो गंभीर घायल सदस्यों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू दी है। पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक व घायल लोग एक ही परिवार के हैं।

परिवार के सभी सदस्य कुराटी गांव से पधर बारात के साथ साहल गांव में रहे थे। अचानक गुम्मा के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान उषा देवी पत्नी प्रवीण कुमार गांव कुराटी तथा विजय कुमार (15 ) पुत्र राज कुमार कुराटी के रूप में हुई है।

दोनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतका उषा देवी चाची हैं, जबकि, मृतक विजय कुमार भतीजा है। इसके अलावा हादसे में निशा कुमारी, चालक राजेश कुमार, अंजना और आंचल घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से घायलों को गिंद्रनगर अस्पताल ले गए।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।