सोनिया गांधी की रैली ने भरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश

मंडी — नौ साल बाद मंडी के पड्डल मैदान में हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गई। मंडी-कुल्लू से इस रैली में हजारों की तादाद में लोग उमड़े और कार्यकर्ताओं ने बडे़ चाव से सोनिया का भाषण सुना और अभिनंदन भी स्वीकार किया। सोनिया गांधी के रैली में पहुंचते ही पूरा पंडाल तालियों और नारों की आवाज से गूंज पड़ा। सोनिया गांधी ने जैसे ही मंच से खड़े होकर हाथ हिलाना शुरू तो पड्डल में बैठे हजारों लोग भी अपनी-अपनी जगह पर खडे़ हो गए। वहीं इस रैली के इससे पहले हजारों की तादाद में लोगों का पहुंचना सुबह ही शुरू हो गया था। लोग ढोल-नगाड़ों की ताल पर नाचते गाते हुए पड्डल पहुंचे।

रैली में कांग्रेस के कई प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने कंधों पर उठा कर पहुंचाया। हालांकि रैली में कांग्रेस की उपेक्षा के मुकाबले लोग कुछ कम रहे, लेकिन इसके बाद हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के हौसले बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ी। वहीं रैली में पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने सोनिया गांधी को हिमाचली टोपी व शाल पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं इसी रैली के बहाने सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा और प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे़ हाथ लिया। सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ पर डट जाएं और इस बात को सुनिश्चित करें कि चार नवंबर को हर वोटर हाथ वाला बटन ही दबाए।

सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे लोगों से सवाल करें कि भाजपा को वोट किस लिए दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल को विकास दिया है, लेकिन भाजपा ने सिर्फ वोट की राजनीति की है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स, कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र चौधरी और पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।