सैकड़ों नम आंखों ने दी अरुण को अंतिम विदाई

नाहन — भारतीय सेना के 3-डोगरा रेजिमेंट के सैनिक अरुण कुमार का शव शुक्रवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव त्रिलोकपुर में पहुंचाया गया। यहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अरुण कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों के बीच सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने अरुण को नम आंखों से विदाई दी।

अरुण कुमार पुत्र केशो राम का निधन गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान पांव फिसलने से हो गया था। मृतक सैनिक का शव सेना के कर्मियों द्वारा शुक्रवार को त्रिलोकपुर पहुंचाया गया। जिला मुख्यालय नाहन से स्पेशल फोर्स के सैनिक भी मृतक सैनिक को अंतिम सम्मान देने के लिए त्रिलोकपुर पहुंचे। अरुण कुमार के छोटे भाई हितेश कुमार ने सैनिक की चिता को मुखाग्नि दी। उधर, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी सैनिक की अंतिम यात्रा में उपस्थित नहीं हुआ।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।